अक्षय कुमार तिरंगे के साथ, पर बाकी क्यूँ हैं चुप?

भारत Akshay Kumar Tricolor tiranga

भारतीय अभिनेता अक्षय कुमार खुल कर तिरंगे को विश्वविद्यालों पर लगाने की वक़ालत कर रहे हैं|

एक ट्वीट के ज़रिए उन्होने अपने दिल की बात कही और साथ हे साथ ये भी कहा की इस कदम से हमें अपने आपको और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी| उनकी इस ट्वीट से एक बात ये भी साबित होती है की उनकी देशभक्ति केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है जो कई और अभिनेताओं की हक़ीक़त है| पर कमाल की बात ये है की बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, जो बीफ बैन से लेकर हर ऊल-जलूल मुद्दे पर बोलते रहते थे, इस मुद्दे पर तक़रीबन खामोश ही हैं|

Akshay Kumar tricolor

शायदा इसका कारण ये है की आमिर ख़ान और शाहरुख ख़ान पिछली बार अपने मन की बात कहने पर विवादों में पड़ गये थे और इसके चलते शाहरुख की दिलवाले बड़ी बुरी तरह पिटी थी| पर एक बात जो वाकई में अजीब है वो ये है की जो बॉलीवुड देशभक्ति की पिक्चरें बना सकता है, वो इस मुद्दे पर चुप रहना कैसे सही समझ रहा है?

खैर जो भी हो, इस निर्णय के साथ लगभग सभी हैं|

अक्षय कुमार वैसे आज कल अपने स्वर्णिम दौर में चल रहे हैं, उनकी पिछली फिल्म Airlift ने बहुत तगड़ा कारोबार किया है और इससे पहले इस अभिनेता ने Baby और Holiday: A Soldier Is Never Off Duty से दर्शकों के दिल पर छाए हुए हैं|

अक्षय कुमार और अभिनेता नाना पाटेकर इससे पहले भारतीय किसानों की भी मदद कर चुके हैं और खिलाड़ी कुमार ने चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु 1 करोड़ का दान भी किया था|

इन सभी कदमों के साथ अक्षय कुमार ने लोगों के मन जीत लिए हैं, आगे देखते हैं की ये अभिनेता दर्शकों को अभिनय का क्या नमूना दिखाते हैं|

वैसे अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ साथ अब उनके  बेटे आरव कुमार भी खबरों में रहने लगे है| उनके कान तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने खीचे और साथ ही साथ ये उसके लिए ये भी कहा की “ये बहुत अच्छा लड़का है|”

 नाना पाटेकर अक्षय कुमार  ट्विंकल खन्ना तिरंगे

अब इससे ज़्यादा किसी को और क्या चाहिए?