गाय हुई नाराज़, लड़की के हत्यारों को चखाया मज़ा (वीडियो)

गाय, लड़की, ग्वालियर, भारत, हत्या

ग्वालियर, मई 15, 2016: एक नाबालिग लड़की को उसके पिता और उसके एक और रिश्तेदार ने चाकू से गोद-गोद कर मार डाला, पर एक गाय ने वो किया जो इंसानों को करना चाहिए था|| ये खबर अँग्रेज़ी के अख़बार हिन्दुस्तान टाइम्स ने दी|

अभी भी कल्याण सिंह और लखन सिंह जो इस हत्या में शामिल हैं, फरार हैं|

लड़की एक 22 वर्षीय युवक से प्रेम करती थी जिससे उसके परिवार वाले नाराज़ थे| इसी पहले वो इस 22-वर्षीय युवक सोनू के साथ जनवरी में भाग भी चुकी थी|

बाप की शिकायत पर सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया पर लड़की को डर था इसीलिए उसे महिलाओं के लिए सुरक्षित आश्रम में रखा गया था|

हत्या के आरोपियों में से एक घायल हो गया था, जब गुस्से से भरी एक गाय ने उनके रौंदने का प्रयास किया| आरोपी को गाय से बचाने के चक्कर में एक और व्यक्ति को भी चोट लग गयी| अगर शायद ये दोनो कुछ देर और रहते तो गाय ने इनका और ज़्यादा बुरा हाल कर देना था|

ये सारा वाक़या सीसीटीवी में क़ैद हो गया| शायद गाय अपने बच्चे की रक्षा के लिए ये सब कर बैठी थी जो की पास में ही था| उसका बच्चा सुरक्षित है, उसने उसकी रक्षा की, पर इंसान का क्या? उसने तो अपने ही बेटी की जान ले ली|