आप ने बाँधी हरियाणा सरकार के मंत्री के घर गाय और उसके बाद जो हुआ वो जानकार चौंक जाएँगे आप!

आप (आम आदमी पार्टी) ने हरियाणा में खूँटा बाँध अभियान शुरू किया है जो गाय के नाम पर होने वाली राजनीति पर भाजपा को घेरने का प्रयास है| पर इसमें इस पार्टी को 25000 रुपये का चूना लग गया|

हिन्दुस्तान टाइम्स ने खबर दी है की इस रविवार को आप के कुछ लोगों ने पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट मंत्री  नरबीर सिंह के सिविल लाइन्स वाले घर के सामने खूँटा अभियान के तहत गाय बाँध दी| उसके कार्यकर्ता इस उम्मीद में थे की शायद मंत्री गाय की देखभाल से इनकार कर देंगे| पर इसका उल्टा हुआ, मंत्री जी ने गाय रख ली और उसका दूध भी उनके लोगों ने निकल लिया| उन्होने गाय की देखभाल की और उसके बाद इस गाय को मंत्री के फार्म हाउस में भी पहुँचा दिया|

इसके बाद की बात सुनकर आप की हँसी ही नहीं रुकेगी! मंत्री  के पर्सनल असिस्टेंट लक्ष्मी नारायण यादव ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया की उनको कुछ लोगों ने गाय वापिस करने को कहा पर उन्होने उसको वापिस करने से साफ इनकार कर दिया|

गाय को आप के लोगों ने बड़ी सावधानी से चुना था और इस गाय की कीमत 25000 है कम से कम, और अब वो मज़े से नरसिंहपुर के फार्म हाउस में रह रही है| आप के लोगों ने बताया की उन्होने इसीलिए इस गाय को चुना था क्यूंकी आवारा गाय को कोई भी चुराई हुई गाय बता कर उनके उपर केस कर सकता था|

राजपाल भड़ाना जिनकी गाय को अब मंत्री वापिस करने को राज़ी नहीं हैं, उन्होने भी समझौता कर लिया है और कहा है की अब गाय उनकी (भाजपा) हो हो गयी है और ये भी की अब वो उनसे इस गाय को वापिस नहीं माँगेंगे|

खैर आप ने कहा है की वो गाय की खैर खबर लेती रहेगी और ये भी नज़र रखेगी की उसको कैसे रखा जा रहा है|

आगे पढ़ें:
आज कल की ये ‘आवारा’ गाय

ये चित्र हिन्दुस्तान टाइम्स से लिए गये हैं|