बेंगलुरु में तहर्रुश खेल की आहट?

बॉक्सर योगेश्वर दत्त ,अक्षय कुमार, बेंगलुरु, तहर्रुश, खेल, video, वीडियो , PTI, Pakistan, Tahrrush,Bengaluru

बेंगलुरु में महिलाओं और लड़कियों के साथ सामूहिक रूप से शारीरिक छेड़छाड़ की घटना से पूरा विश्व स्तब्ध हो गया है| पहले ऐसे हमलों की घटना जर्मनी के कोलोन शहर के 2016 के नये साल की पार्टियों से सामने आई थी जिसके बाद इस पर खोज बीन करके इन हमलों को तहर्रूश माना गया|

तहर्रूश आख़िर है क्या और क्यों बेंगलुरु की घटनाओं के जैसा है?

तहर्रूश एक  अरबी भाषा का शब्द है और इसका अर्थ उत्तेजना या उकसावा होता है और इसका एक अनुवाद ‘उत्पीड़न’ भी है| ये एक तरह का व्यभिचार या खेल है जिसमें पुरुषों का समूह एक स्त्री या लड़की को घेर कर उसके साथ सामूहिक दुराचार करता है| कोलोन में ये खेल कई महिलाओं के साथ खेला गया और जो भी कोई मदद को सामने आया छोड़ा नहीं गया|

बेंगलुरु के इस सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं की एक लड़की चुपचाप अपने रास्ते जा रही है तभी स्कूटर पर सवार दो युवक आकर रुकते हैं| युवती को उनके इरादे नेक नहीं लगते और वो उन दोनो से बचकर जाना चाहती है पर एक युवक दौड़ कर उसे पकड़ता है और उसके साथ गंदी हरकतें करना शुरू कर देता है, युवती संघर्ष करती है और भागने का प्रयास करती है और इस दौरान वो दूसरे स्कूटर पर सवार व्यक्ति के समीप आती है जो उसके साथ वहीं गंदी हरकतें करतें करता है| क्यूंकी युवती संघर्ष करना नहीं छोड़ती इसीलिए गुस्से में उसको ज़मीन पर फेंक कर भाग जाते हैं|

ये घटना करीबन 2.30 बजे की है और वारदात बेंगलुरु के  कम्मनहल्ली इलाक़े के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई| घर के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस और मीडिया को इसकी जानकारी दी | तहर्रूश का नाम भले ही कोई ना ले रहा हो, पर इस एंगल से इस बात को समझने की ज़रूरत है|तहर्रूश भारतीय उपमहाद्वीप में कोई नयी बात नहीं है, हाल ही में पाकिस्तान की पाकिस्तानी पॉलिटीशियन और पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान की पार्टी के रैली से ऐसी ही घटना सामने आई थी|

बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात को महिलाओं और लड़कियों के साथ हुआ, वो अशोभनीय और निंदनीय घटना है| पश्चिमी सभ्यता की तरफ आकर्षित लड़कियों की ओर उंगली उठाने से पहले हमें अपने लड़कों की परवरिश की ओर देखना चाहिए जो पता नहीं किस तरफ उनको ले जा रही है और पूरे विश्व में भारत का नाम बदनाम कर रही है|

**ये तस्वीर बेंगलुरु  की नहीं है, केवल समझाने के मकसद से इस्तेमाल की गयी है|**