बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर चेतावनी जारी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है और कहा है कि कुछ अनधिकृत तत्व/व्यक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नकद प्रोत्साहन देने के नाम पर गैर-कानूनी प्रारूपों का वितरण कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और बिहार राज्यों की सरकारों के संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष यह मामला उठाया है।हालांकि मंत्रालय ने कहा है की योजना के नाम पर धोखाधड़ी की जानकारी दिल्ली से भी प्राप्त हुई है। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रो विशेष तौर पर टीकरी, भट्टी खुर्द, दक्षिणपुरी एक्सटेंशन,संगम विहार, संजय कालोनी, सरिता विहार, आदर्श नगर और जेजे कालोनी से इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है।

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति के लिए किसी तरह के नकद प्रोत्साहन का प्रावधान नहीं है। उसका कहना है की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, बालिकाओं के महत्व को समझाने, पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम का सख्ती से पालन करवाने के क्रम में सामाजिक व्यवस्था और ताने-बाने में व्याप्त पितृ सत्तात्मक सोच एवं लोगों की मानसिकता को बदलने की दिशा में ध्यान में केन्द्रित करता है। इसमें जीवन स्तर पर सतत महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।यह प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना नहीं है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर हरियाणा से खुशख़बरी:

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर धोखाधड़ी एक गंभीर विषय है और यदि किसी के सामने ऐसी कोई घटना आती है तो तुंरत इसकी जानकारी निकट के पुलिस स्टेशन और संबंधित जिलाधिकारी को देने के लिए कहा गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पहले भी कई बार चेतावनी जारी कर चुका है।

एक लाइक तो इस बात पर बनता है!

इसी बात के साथ साथ एक खुशी की खबर भी सुनते जाइए! हरियाणा सरकार के सतत प्रयासों से सेक्स रेशियो यानी की लड़कियों का लड़कों से उत्पात 850 से बदखकर 938 प्रति 1000 लड़कों का हो गया है| सरकार इसको 950 प्रति 1000 लड़कों का करने का प्रयास कर रही है| क्यूँ है ना बढ़िया खबर?

बेटी का दर्द सुनकर रो पड़ीं आनंदीबेन पटेल