धूलागढ़ में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए दंगाइयों ने

 धूलागढ़, Dhulagarh riots, Mamata, Zee News, India Today report

ममता सरकार ने  धूलागढ़  के दंगे की रिपोर्टिंग करने के लिए ज़ी न्यूज़ के पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करा दी पर अब ऐसी ही रिपोर्ट इंडिया टुडे पत्रिका ने भी दी है|

ये रिपोर्ट इतनी ख़तरनाक है की ममता सरकार की कार्यवाही ग़लत ही नज़र आती है|

इंडिया टुडे पत्रिका ने बताया है की रामपदा  मन्ना, जो की नाई का काम करते हैं, नाम के व्यक्ति ने बताया है  की उन जैसे लोगों के लिए वहाँ रहना मुश्किल है क्यूंकी पुलिस दंगाइयों के सामने भाग ही खड़ी हुई|

दंगाइयों ने बहुत लूटपाट भी की और मन्ना के बेटे का लैपटॉप  जो की उसने बड़े प्रयासों के बाद खरीदा था वो चुराकर ले गये| एलआईसी के लिए रखे 65,000 भी चुरा कर ले गये|

ग़रीब के घर डाका डालने का धूलागढ़  के दंगों में ये कोई एक वाक़्या नहीं है| पर  धूलागढ़ पर प्रशासन की चुप्पी ख़तरनाक है|

धूलागढ़  के दंगों में पाकिस्तान ज़िंदाबाद

पास ही के घर में रहने वाली मैत्री मंडल ने बताया की दंगा करने वाले पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे के साथ उनके घर में घुस गये और उनके कमरे को आग लगा दी| दो बच्चों की माँ मैत्री बोलीं की उनके बेटे के बोर्ड के पेपर फ़रवरी में हैं पर दंगाइयों ने सब जला कर ख़त्म कर दिया, उन्होने बताया की ये सब देखकर उनका बेटा  सदमे में आ गया है|

उसने बताया की यहाँ पुलिस आई पर 5 घंटे लेट उसने बताया की कोई भी मंत्री उनसे मिलने नहीं आया है|

दिलीप खनरा ने बताया की पुलिस लेट आई और अपनी जान बचाने के लिए उनको अपने आप को कमरे में बंद करना पड़ा पर वो बोले की पुलिस ने यहाँ भी कुछ नहीं किया बल्कि उनको ही बोला की 2 मिनट में यहाँ से भाग जाओ जबकि दंगाई लूट और आगजनी करते रहे|

दंगाई साथ में पेट्रोल  और केरोसिन के ड्रम लेकर घूम रहे थे|