फ्रेंच पुलिस ने मुस्लिम महिला से बुरकिनी उतरवाई

बुरकिनी इस्लामिक स्विम सूट, France bans Burka, France bans Burkini, फ्रांस

फ्रेंच पुलिस के एक कदम की पूरे विश्व में आलोचना हो रही है| हथियारों से लैस फ्रेंच पुलिस के जवानों ने एक मुस्लिम महिला को जबरन बुरकिनी उतरवाई और बोला की अगर नहीं उतरोगी तो तुम पर काली मिर्च का स्प्रे डाल देंगे|

नीस नाम की इस जगह पर हाल ही में बुरकिनी पर पाबंदी लग गया है| इस मुस्लिम महिला पर 32 यूरो का जुर्माना लगाने का भी समाचार है| 32 यूरो मतलब 2250 रुपये|

सियाम नाम की इस मुस्लिम महिला  को तब फ्रेंच पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा जब वो धूप का सेंक लेने के लिए तट पर लेती थी|

दरअसल इस्लामिक क़ानून के हिसाब से एक आम मुस्लिम महिला 2-पीस या 1-पीस बिकिनी नहीं पहन सकती| बुरकिनी नाम का ये परिधान ख़ास तौर पर उनके लिए ही बनाया गया है|

बुरकिनी पर मुस्लिम देश भी चुप!

पर जहाँ सब फ्रांस के खिलाफ बोल रहे हैं वहीं एक बात बताना ज़रूरी है की कई मुस्लिम देश भी महिलाओं के कसे हुए कपड़ों पर आपत्ति जताते रहे हैं, इसीलिए ही शायद मुस्लिम देशों से फ्रांस के इस कदम पर कोई ख़ास प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती|

पर हाँ  एक बात ज़रूर है, जो देश भारत के खिलाफ ‘असहिष्णु’ होने की बयानबाज़ी करते हैं, वो ज़रा देख लें की वो खुद क्या हैं| क्या यहाँ कभी किसी भी स्त्री के साथ ऐसा हो सकता है?

क्या आपको भी लगता है की फ्रांस का कदम सही है? अपने विचार नीचे कमेंट्स में ज़रूर बतायें|

जानिए बुरकिनी पर पाबंदी लगाने की पूरी कहानी यहाँ: फ्रांस में बुर्क़े के बाद बुरकिनी पर भी बैन!

जानिए अमरीका को कोई असहिष्णु क्यूँ  नहीं कहता यहाँ