माँ बेटी की परेशानी देखकर पसीजा जयंत सिन्हा का दिल!

Jayant Sinha, Ranchi, Indigo, Mother Daughter help,जयंत सिन्हा

जयंत सिन्हा मोदी सरकार में मंत्री हैं और आज उनकी दरियादिली की तारीफ चारों तरफ हो रही हैं|

ट्विटर पर श्रेया प्रदीप नाम की लड़की ने बताया की:

‘फ्लाइट में मेरे और मेरी बीमार मां के लिए खुद मंत्री जयंत सिन्हा ने अपनी फर्स्ट क्लास सीट छोड़ी दी और उन्होंने इकॉनमी क्लास में सफर किया, यही तो हैं अच्छे दिन।’

जानिए जयंत सिन्हा की किस काम से हुई ऐसी तगड़ी वाहवाही!

दरअसल केन्द्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा और उनकी और पत्नी बेंगलुरू से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सफ़र कर रहे थे जो उन्होने इस माँ और बेटी की तकलीफ़ देखकर खुद ही छोड़ दी| उनकी दरियादिली से मुग्ध होकर श्रेया ने ये बात बताई और मंत्री सिन्हा ने इस पर मात्र इतना ही कहा की आपका बहुत बहुत स्वागत है| मतलब सुषमा स्वराज और सुरेश प्रभु के बाद, मोदी सरकार के एक और मंत्री ने बाज़ी मार ली!

जयंत सिन्हा की इस दरियादिली के क़िस्से को 3 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है और उनकी तारीफ भी की है| जयंत सिन्हा नरेंद्र मोदी सरकार के सबसे चुप रहने वाले मंत्रियों में से हैं| पर यहाँ तारीफ की बात सिर्फ़ मंत्री की ही नहीं उनकी पत्नी की भी है जो उन्होने भी इन माँ बेटी की तक़लीफ़ को समझा|

ये भी पढ़ें:

बिलावल भुट्टो ने बोला मोदी को कसाई, पाकिस्तानियों ने ली उसी की क्लास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सतर्कता ने बचाई 3 की जान

नरेंद्र मोदी को ‘मुख्यमंत्री’ की गद्दी पर बैठाने के लिए जब वाजपेयी ने फोन किया

मोदी के भक्त हैं गाँधी के पोते कनुभाई, सोनिया से दूर हैं