केरला: भाजपा नेता के बाद अब बीवी ने भी दम तोड़ा (वीडियो)

केरला में हत्याओं का दौर जो चला है वो थम ही नहीं रहा है| केरला में भाजपा नेता चड़यंक़लाईल राधाकृष्णन की मौत के बाद आज उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया|

भाजपा नेता राधाकृष्णन और उनकी पत्नी विमला आग में तब झुलस गयी जब तथाकथित कम्यूनिस्ट पार्टी के लोगों ने 27 दिसंबर की तड़के सुबह उनके घर पर हमला कर दिया था और आग के हवाले कर दिया था| इस हमले में भाजपा नेता के परिवार के सभी लोग बुरी तरह झुलस गये थे|

Capture
भाजपा नेता की पत्नी विमला की मृत्यु से कार्यकर्ता दुखी हैं| पर केरला में कब ये खूनी दौर रुकेगा?

भाजपा नेता के भाई कन्नन अभी भी ज़िंदगी और मौत के बीच में झुलस रहे हैं| विमला देवी की अंतिम यात्रा के चित्र, इनमें भाजपा के कई नेता मौजूद थे:

2

3

भाजपा ने विमला की मौत पर शोक व्यक्त किया है पर केरला में आए दिन की मारा मारी से कई परिवार उजड़ चुके हैं परंतु तब भी इस मुद्दे पर कोई बोलने को तैयार नहीं है|

केरला में भाजपा नेता के घर पर हमले की बाद का फुटेज देखें:

अभी थोड़ी देर पहले ही ये भी बात सामने आई है की आशा शेरीन नाम की भाजपा नेता के साथ भी अभद्र बर्ताव किया गया है और उनके कपड़े फाडे गये हैं| कम्यूनिस्ट पार्टी के ऊपर इस बात पर भी इल्ज़ाम लगा है| आशा शेरीन का हाथ भी तोड़ दिया गया है|

ये भी देखें:

केरला: भारत और दुर्गा देवी का अपमान करने वाला क्या बांग्लादेशी है?

इस्लामिक स्टेट की नज़र में बलात्कार हँसी मज़ाक की चीज़ (वीडियो)