सुपरस्टार रजनीकांत पूरे विश्व में केवल इस एक नेता को फॉलो करते हैं!

रजनीकांत, नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, शिंज़ो आबे, Rajnikanth, Narendra Modi, Twitter

रजनीकांत क़बाली जैसी फिल्मों के साथ अब पूरे विश्व में छा गये हैं|इस फिल्म ने बाहुबली और कई फिल्मों के रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अभी तक 650 करोड़ की कमाई कर ली है!

कुछ लोग तो उनको भारत के सफलतम अभिनेताओं में से एक मानते हैं| जहाँ अमिताभ बच्चन अपनी उम्र के किरदार निभा रहे हैं, वहीं रजनीकांत के चाहने वाले उनसे अभी भी लार्जर दैन लाइफ वाले किरदार की उम्मीद ही रखते हैं|

रजनीकांत जैसा बड़ा सितारा जिसका डंका भारत से लेकर मलेशिया और जापान तक बजता है, उनके बारे में आपको ये जानकार आश्चर्य होगा की वो पूरी दुनिया में केवल एक ही राजनेता को ट्विटर पर फॉलो करते हैं और वो हैं नरेंद्र मोदी! विश्वास नहीं होता तो आप खुद उनके अकाउंट पर जाकर देख सकते हैं यहाँ क्लिक करके|

 

रजनीकांत, नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, शिंज़ो आबे, Rajnikanth, Narendra Modi, Twitter
सुपरस्टार और सुपर प्राइम मिनिस्टर!

समानता लाई रजनीकांत और नरेंद्र मोदी को पास?

वैसे बहुत लोगों को नहीं पता पर रजनीकांत और नरेंद्र मोदी दोनो की ही उम्र 65 वर्ष है और दोनो ही बेहद ग़रीब घरों से आते हैं| 12 दिसंबर, 1950 में जन्में रजनीकांत एक समय में बस कंडक्टर रहे हैं और उनका भाग्य का सितारा तमिल सिनिमा में चमका| सितंबर 17, 1950 में जन्में नरेंद्र मोदी ने अपनी शुरुआत चाय बेच कर की और उनका सिक्का राजनीति में चमका|

2014 के चुनावों से पहले से ही नरेंद्र मोदी और रजनीकांत की नज़दीकी चर्चा का विषय रही हैं पर दोनो के रिश्ते मित्रवत ज़्यादा है और राजनीतिक नहीं| शायद इन दोनो के जीवन की समानता ही दोनो को दोस्त बनाने में चुंबक का काम कर गयी!

नरेंद्र मोदी को जापान के राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे भी फॉलो करते हैं, पर क्या आपको पता है जापान के प्रधानमंत्र केवल मोदी से ही नहीं राजनाथ सिंह से भी प्रभावित हैं! जी हाँ राजनाथ सिंह को भी ट्विटर पर फॉलो करते हैं!

राजनाथ सिंह विश्व के उन 13 लोगों में से एक हैं जिनको खुद जापान के प्रधानमंत्री ट्विटर पर फॉलो करते हैं| ये देखिए किन किनको जापानी प्रधानमंत्री फॉलो करते हैं|