शीला दीक्षित की बेटी ने अपने पति सैय्यद मोहम्मद इमरान पर चोरी और पत्नी की प्रॉपर्टी में घाल-मेल करने का आरोप लगाया है|
इमरान को मॅजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने 17 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्णय सुनाया है|
मोहम्मद इमरान को बेंगालुरू से पकड़ा गया है|
शीला दीक्षित की बेटी लतिका और इमरान की शादी 1996 में हुई थी पर दोनो पिछले दस महीनों से अलग रह रहे थे|
जून में शीला दीक्षित की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई और कहा की इमरान ने उसके प्रति अपना नज़रिया शादी के तुरंत बाद ही बदल लिया था| उसने तो ये भी कहा की जैसे ही शीला दीक्षित के हाथ से दिल्ली की सत्ता गयी, वैसे ही इमरान उसके प्रति गुस्सैल और बदतमीज़ हो गया था|
लतिका ने बताया की इमरान ने उसकी नैनीताल में ज़मीन के पेपर भी ले लिए जबकि उसने उसको मना किया था|
उसने इमरान की एक महिला रिश्तेदार पर भी कुछ ऐसे ही आरोप लगाए हैं|
इमरान के उपर सेक्शन 403, 120 बी, 201 एवं 420 के आरोप आई पी सी एवं सेक्शन 66 आई टी एक्ट के तहत दर्ज हुए हैं|
संदीप दीक्षित और लतिका दीक्षित सैय्यद शीला के दो बच्चे हैं| संदीप जहाँ राजनीति में हैं, वहीं उनकी बेटी के बारे में खास कुछ पता नहीं है|